बारां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का सीधा प्रसारण भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी मंडलों के बूथों पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, परिवारजनों एवं बूथ समितियों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। बारां शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन के निजी प्रतिष्ठान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात का सीधा प्रसारण सुना। अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा शहर कोषाध्यक्ष डॉ. भोलाराम दिलावर के निजी अस्पताल में सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण किया।

वैश्विक चुनौतियों और राष्ट्रीय एकता पर चर्चा

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर चल रही परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि "हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिससे पेट्रोल-डीजल संकट जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं।" उन्होंने सभी देशवासियों से एकजुट होकर इन परिस्थितियों का सामना करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकार पर भरोसा रखने का आग्रह किया।

सांस्कृतिक संरक्षण और खेल जगत की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री ने पांडुलिपियों के संरक्षण और उन्हें साझा करने की अपील की। उन्होंने भारत की टी-20 क्रिकेट में विश्व विजेता बनने पर देशवासियों को बधाई दी और कश्मीर के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह की सराहना की। उन्होंने देशभर में हो रहे विभिन्न खेल आयोजनों, योग और ध्यान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा स्वास्थ्य सुधार के लिए तेल और शुगर के कम उपयोग पर जोर दिया।

नवाचार, पर्यावरण और सामाजिक अभियान

इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों, परीक्षाओं, नागा समुदाय की संस्कृति, जल संचय अभियान, किसानों से जुड़े नवाचार, मछली पालन में तकनीकी उपयोग, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, बीज संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश की प्रगति जैसे विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story