बारां: भाजपा एससी मोर्चा ने दीपदान कर मनाई संत रविदास जयंती
लंका कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संत समाज का सम्मान किया गया और गुरु रविदास के सामाजिक समरसता के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

बारां की लंका कॉलोनी में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दीपदान करते भाजपा एससी मोर्चा के पदाधिकारी और स्थानीय भक्तगण।
बारां। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में शहर की लंका कॉलोनी में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती दीपदान कर श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई।
विचारों का स्मरण और संकल्प
भाजपा एस सी मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्त जनो ने "गुरु रविदास जी के विचारों का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।"
संत रविदास जी की जीवनी और प्रासंगिकता
संत शिरोमणि रविदास जयंती जिला संयोजक प्रोफेसर सुरेश मेघवाल ने अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जीवनी एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि:
"संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन मानव समानता, सामाजिक न्याय, प्रेम, करुणा एवं श्रम की प्रतिष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने साहित्य एवं वाणियों के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊँच-नीच, भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की तथा मानव सृजन एवं कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। आज भी उनके विचार समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं मानवीय समाज की स्थापना के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं।"
सम्मान समारोह एवं उपस्थित पदाधिकारी
कार्यक्रम में संत समाज ओर बाबा रामदेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों का तिलक वंदन एवं केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मोर्चा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:
- कार्यक्रम प्रभारी: कैलाश ऐरवाल
- संयोजक: मयुरालाल ऐरवाल
- नगर उपाध्यक्ष: प्रमोद यादव
- प्रेम यादव
- दीपक मेहरा
- सुनील बैरवा
- दीपक बैरवा
- विनोद मेघवाल
- राकेश खटीक

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
