बारां में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पंचायत समिति स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। इसी क्रम में बारां पंचायत समिति की बैठक सांसद कार्यालय में देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी और कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता की अगुवाई में हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा कर फीडबैक लिया गया।

पिछले कुछ दिनों से चुनाव प्रभारी महेंद्र कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार और संगठन जिला प्रभारी मोहनराज उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेता सांसद कार्यालय में लगातार बैठकें आयोजित कर चुनावी रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इससे पहले किशनगंज, अंता और अटरू पंचायत समितियों की बैठकें आयोजित कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है।

भाजपा जिले की सभी पंचायत समितियों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए चुनावी समीकरणों, स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष ध्यान दे रही है। पार्टी पंचायत समिति क्षेत्रों से जमीनी स्तर पर फीडबैक लेकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

चुनाव प्रभारी महेंद्र कुमावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनावों में भाजपा की सफलता के लिए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक पंचायत समिति क्षेत्र में जमीनी स्तर पर फीडबैक लेकर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि पार्टी पंचायत राज चुनावों को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ लड़ने की तैयारी कर रही है। पंचायत समिति स्तर पर बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जा रहे हैं और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और आपसी एकजुटता के बल पर भाजपा पंचायत राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर आमजन के बीच जाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, किसानों और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने तथा जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने की बात कही।

पंचायत समिति प्रभारी मोरपाल सुमन ने कहा कि बारां पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव जिला प्रभारी महेंद्र कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, संगठन जिला प्रभारी मोहनराज उपाध्याय, विधायक राधेश्याम बैरवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह माथनी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा एवं नंदलाल सुमन, वरिष्ठ नेता यश भानु जैन, नागरिक बैंक चेयरमैन हरगोविंद जैन, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण केरवालिया एवं राकेश जैन तथा जयेश गालव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

बारां पंचायत समिति की इस बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सुझाव और ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों को चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाया गया। भाजपा जिले की अन्य पंचायत समितियों में भी बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story