बारां में भाजपा की संयुक्त बैठक: निकाय-पंचायत चुनाव, हर घर तिरंगा अभियान पर कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र
बारां में भाजपा शहर और देहात मंडलों की संयुक्त बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव, हर घर तिरंगा अभियान और संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने संगठन की भूमिका, टिकट चयन प्रक्रिया और अभियान को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।

तस्वीर में बारां में आयोजित भाजपा की संयुक्त बैठक के दौरान एक वक्ता को संबोधित करते हुए और बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिखाया गया है।
बारां में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव, हर घर तिरंगा अभियान, संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष तथा संगठन के अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर एवं देहात मंडलों की संयुक्त बैठक शहर अध्यक्ष ओपी पारेता और देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी के नेतृत्व में सांसद कार्यालय पर आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज फहराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पवित्र कलश रथ के माध्यम से जिले के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों पर बोलते हुए नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, कोई प्राइवेट लिमिटेड पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। टिकट के इच्छुक कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी का चयन वार्ड के कार्यकर्ताओं की भावना एवं संगठन की प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, जिला संगठन सह प्रभारी गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता शिवांगी सिकरवार, जिला महामंत्री राकेश जैन एवं महावीर सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, जयेश गालव, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, प्रधान मोरपाल सुमन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत मीणा, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक द्वारका प्रसाद प्रजापति तथा नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल मंचासीन रहे।
बैठक का संचालन शहर महामंत्री विद्यारतन जयंत ने किया। इसकी जानकारी भाजपा प्रवक्ता योगेश राजौरा ने दी। बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों, हर घर तिरंगा अभियान, संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष और आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन की भूमिका और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
