बारां। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर स्थित अंबेडकर चौराहे पर भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह का संबोधन

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंत सिंह ने अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "डॉ. अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।" उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया और भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे "बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें।"

जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं के विचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि "हम सभी का दायित्व है कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को सुदृढ़ करें।" विचार गोष्ठी को बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव एवं एससी मोर्चा के नारायण डांगोरिया सहित अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। भाजपा जिला प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा यह भव्य विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी से पूर्व सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक विद्यारतन जयंत ने किया।

गोष्ठी में भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद मीणा, नागरिक बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन, जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, प्रधान मोरपाल सुमन, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, प्रकोष्ठ संयोजक कैलाश शर्मा, भगवती बैरवा, जिला प्रवक्ता भानुप्रताप रहलाई, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक द्वारका प्रसाद प्रजापति, देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी, कार्यालय मंत्री धीरेंद्र नागर, कार्यक्रम के संयोजक शहर महामंत्री विद्यारतन जयंत, बद्रीप्रसाद मेघवाल एवं रविंद्र गुणी, जिला परिषद सदस्य जगदीश मेघवाल, महिला मोर्चा की किरण भार्गव, रेखा शर्मा, पुष्पा नागर, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलाल मेहता, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष पुनीत माहेश्वरी, ओम चक्रवर्ती, पूर्व महामंत्री रामेंद्र सिंह हाड़ा, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष हरिशंकर यादव, शहर महामंत्री योगेश गौड, शहर उपाध्यक्ष चोथमल नागर, भवानी मेहरा, निकलेश शर्मा, राकेश यादव, हरिओम सुमन, वरुण अजमेरा, सत्यनारायण गुर्जर, डॉ. महेश यादव, विनीता यादव, नीरज विजय, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story