बारां: कोटा रोड पर शोरूम के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात
बारां के कोटा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, शोरूम में भी हुई चोरी की वारदात।

बारां शहर के कोटा रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर से 8 अप्रैल की रात बाइक चोरी हुई, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।
बारां। शहर के कोटा रोड पर निजी चिकित्सालय के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम से 8 अप्रैल को रात्रि का समय अज्ञात चोर बाइक को चुराकर ले गया, जिसकी पीडित द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
चोरी की घटना का विवरण
पीडित मुरारी कश्यप पुत्र श्रीकिशन निवासी मनिहारा शिव कॉलोनी बारां ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि उनका छोटा भाई गोलू कोटा रोड ओवर ब्रिज के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर काम करता है। "हर रोज की तरह वह 8 अप्रैल को भी शोरूम के पास मोटरसाइकिल खडी करके अंदर गया। वापस आकर देखा तो बाइक गायब थी। आसपास- सब जगह तलाश किया, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।" पीडित मुरारी कश्यप ने इस आशय की कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अज्ञात चोर गाडी चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीडित ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र बाइक बरामदगी की मांग की है।
शोरूम में भी हुई बड़ी चोरी
ज्ञात रहे की उसी रात उक्त इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भी अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक समान इत्यादि चुराकर ले गए, इस मामले में भी शोरूम मालिक ने थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कराया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
