बारां: भारत विकास परिषद ने हिंदू नववर्ष पर तिलक लगाकर और छाछ बांटकर किया अभिनंदन
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर परिषद द्वारा प्रताप चौक पर 1000 से अधिक नागरिकों का स्वागत किया गया और भीषण गर्मी में ठंडी छाछ का वितरण हुआ।

बारां के प्रताप चौक पर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नागरिकों का तिलक लगाकर अभिनंदन करते भारत विकास परिषद के सदस्य।
बारां। भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2086 के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद की बारां शाखा द्वारा शहर के प्रताप चौक पर नागरिकों को कुमकुम का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस गौरवमयी आयोजन के दौरान परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आमजन का स्वागत किया।
परंपरागत स्वागत और शीतल पेय का वितरण
इस विशेष अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए ठंडी छाछ के वितरण की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परिषद के अध्यक्ष नरेश खंडेलवाल ने बताया कि "परिषद द्वारा प्रतिवर्ष नव संवत्सर के प्रथम दिन नगर वासियों का अक्षय टी एवं कुमकुम से तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया जाता है और इसी क्रम में ठंडे पेयजल के रूप में छाछ पिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की जाती रही हैं।" यह परंपरा परिषद द्वारा वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है।
हजारों नागरिकों की सहभागिता और सदस्य उपस्थिति
सचिव हितेश खंडेलवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 1000 से अधिक लोगों का तिलक कर स्वागत सत्कार किया गया। इस मांगलिक आयोजन के मौके पर परिषद के सदस्य रमाकांत गुप्ता, दिनेश गर्ग, राजेश मित्तल, हरीश झालावाड़ी, रवि अग्रवाल, महेश कुमरा, राजेंद्र विजय, मनोज मित्तल, पवन चौरसिया, श्याम बंसल, कुलदीप सिंह, मनोज गर्ग एवं पराग टोंग्या और मुकेश गुप्ता इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
