बारां शहर के कोटा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाते से 2.40 लाख रुपये निकलवाने आए दंपति का रुपयों से भरा बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी रकम 2,40,000 रुपये बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक जिला अभिषेक अंदासु ने बताया कि 17 अगस्त को फरियादी उषा अग्रवाल पत्नी चन्द्रप्रकाश, जाति महाजन, उम्र 63 साल, निवासी बपावर, पुलिस थाना बपावर, जिला कोटा शहर, अपने पति चन्द्रप्रकाश के साथ पुलिस थाना कोतवाली बारां पहुंचीं। उन्होंने रिपोर्ट दी कि उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बारां से अपने खाते से 2,40,000 रुपये निकाले थे। निकाली गई राशि को बैग में रखने के बाद उन्होंने बैग काउंटर पर रख दिया और किसी कार्य में लग गईं। इसी दौरान काउंटर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। उन्होंने आसपास बैग की तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिला।

रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली बारां में मुकदमा नंबर 523/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सौरभ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन में रोहिताश्व देवड़ा, वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में हीरालाल पुनियां, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां की चार टीमें गठित की गईं।

गठित पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाया। इसके बाद थाना क्षेत्र कुन्हाड़ी और कुन्हाड़ी पुलिस जाप्ते के सहयोग से प्रकरण के मुलजिमों किशना पुत्र शंकर, जाति बावरिया, उम्र 22 साल, निवासी बालेता रोड कच्ची बस्ती कुन्हाड़ी तथा अजय पुत्र किशन, जाति बावरिया, उम्र 19 साल, निवासी बालेता रोड कच्ची बस्ती कुन्हाड़ी, कोटा शहर को पकड़ा गया। पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया।

अनुसंधान के दौरान किशना और अजय को गिरफ्तार किया गया तथा निरुद्ध बालक को बाल सम्प्रेषण गृह में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार मुलजिमों के कब्जे से प्रकरण का माल मशरूका 2,40,000 रुपये बरामद कर लिया।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए दोनों मुलजिमों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनका पीसी रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस द्वारा मुलजिमों से अन्य वारदातों के संबंध में भी गहनता से अनुसंधान जारी है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story