जिला बैडमिंटन संगम ने मोहित सिंह और महिमा सुमन को किया सम्मानित
एशिया बुक रिकॉर्ड धारक मोहित सिंह हाड़ा और दिव्यांग धाविका महिमा सुमन सहित नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बारां में विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

बारां में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मंच पर जिला बैडमिंटन संगम के पदाधिकारी, एशिया बुक रिकॉर्ड धारक मोहित सिंह हाड़ा, महिमा सुमन और अन्य पुरस्कृत खिलाड़ी।
बारां | 30 जनवरी
जिला बैडमिंटन संगम के पदाधिकारियों ने मोहित सिंह हाड़ा और महिमा सुमन को सम्मानित किया। "मोहित ने लगातार लगाई 26 घंटे की दौड़ एवं उनके साथ एक पैर से 3 घंटे दौड़ लगाने वाली महिमा सुमन ने किया बारां को गौरवान्वित"।
एशिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि
जिला बैडमिंटन संगम ने 26 घन्टे दौड लगाकर एशिया बुक रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त करने वाले मोहित सिंह हाडा एव इनके साथ 3 घण्टे तक एक पेर नही होने के बावजूद भी दौड लगाने वाली बालिका महिमा सुमन को भी सम्मानित किया है।
नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों का अभिनंदन
वहीं इसके अलावा जिला बैडमिंटन संगम ने नेशनल -इंटरनेशनल खेलने वाले बच्चों को भी अभिनंदन किया है। जिन बच्चों ने बारां ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है उनको भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया है। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
- चेस: नन्हे बालक अह्वान पौराणिक
- बैडमिंटन: चैम्पियन रहे दिंव्याश गुप्ता व अभ्यांस पौराणिक
- विशेष सम्मान: मोहित के साथ-साथ उनको मनोबल बढाते हुए डॉक्टर संजय मीना को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित पदाधिकारी एवं अतिथि
सभी जिला बैडमिंटन संगम के सदस्य सहित निम्नलिखित पदाधिकारियों ने मंच से सभी को सम्मानित किया:
- अध्यक्ष: एस. के. हावा
- सचिव: दिनेश बंसल
- राकेश पौराणिक, अतुल पोरवाल, मोहित सोनी, आनन्द बंसल, भानु पोरवाल, महेश
- खेल अधिकारी: विशाल सिह
- रुपल सेठी
इस मौके पर सेंकड़ों की संख्या में खिलाड़ी भी मौजूद रहे, सभी प्रतिभागियों को माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
