राजेंद्र शर्मा, बारां।


शिविर का आयोजन और उद्देश्य

राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेद चल चिकित्सा इकाई में फॉलोअप शिविर लगाया गया। जिसमें 70 रोगियों की फिर से की जांच की गई।

पूर्व शिविर का संदर्भ

शिविर प्रभारी डॉ. कमलेश कंवरिया ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक वीरेंद्रकुमार सोहाया के निर्देशन में गत दिनों अग्रवाल सेवा सदन में 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जिसमें भर्ती हुए रोगियों को इस फॉलोअप शिविर में बुलाया गया।

उपचार एवं चिकित्सीय टीम

  • शिविर में चिकित्सालय प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने रोगियों की देखभाल, मस्से की जांच, भगन्दर के रोगियों का धागा बदलना और अन्य कार्य किए।
  • भगन्दर के रोगियां का क्षार सूत्र बदलकर की ड्रेसिंग की गई और औषधियां दी गईं।
  • रोगियों को आवश्यक दवाईयां दी गई, जिनका डॉ. मुकेश मीना, रजनीश पारीक, लक्ष्मी मीना सहित नर्सिंग स्टाफ ने सहयोग किया।

विशेषज्ञ परामर्श और सावधानी

शिविर में अर्श, मस्सा, भगन्दर रोग व क्षार सूत्र विशेषज्ञ डॉ. हरिशंकर मीना ने रोगियों को सलाह दी कि:

"जिनका एक बार ऑपरेशन हो चुका है, उनको खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखते हुए ऋतु अनुसार भोजन लेना चाहिए। ऐसे रोगियों को प्रतिदिन फाइबर और आसानी से पचने वाला सुपाच्य भोजन करना चाहिए।"

"पेट प्रतिदिन बिना जोर लगाये साफ होना चाहिए। भगन्दर, मस्से व पाइल्स के रोगियों को ऑप्रेशन के बाद भी नियमित रूप से नजदीकी चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए ताकि समय पर उपचार किया जा सके।"

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story