विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू के गऊघाट मंडल में विधायक राधेश्याम बेरवा के नेतृत्व में संचालित “आपका विधायक आपके द्वार” जनसंवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्राम सकतपुर, नोहल्या, खानपुरिया, किशनपुरा, चौथया एवं बहलावन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विधायक राधेश्याम बेरवा ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक बेरवा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक राधेश्याम बेरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। गांव-गांव पहुंच रहे विकास रथों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश जैन, योगेश कुमरा, जगदीश बंसल, संजय गौतम, गऊघाट मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, कवाई मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा, इंद्रराज नागर, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नागर, दिलीप अड़सेला, प्रद्युमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे स्थानीय स्तर पर समाधान की उम्मीद मजबूत हुई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story