बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा ने कवाई क्षेत्र के गांवों में की जनसुनवाई
विधायक ने जनसंवाद यात्रा के दौरान गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा कवाई क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुरा में आयोजित जनसंवाद यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए और उनकी समस्याएं सुनते हुए।
बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा की जनसंवाद यात्रा का तीसरा दिन कवाई क्षेत्र के गांवों में जनसमस्याओं के समाधान के साथ प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान बुधवार को विधायक बैरवा ने मुकुंदपुरा, गोरधनपुरा, सालपुरा, अमृतखेड़ी, हनुमंतखेड़ा, पांडु हेली होते हुए देर रात दादा मोतीपुरा पहुंचकर ग्रामीणों, आमजन एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
यात्रा के दौरान विधायक बैरवा ने गांव-गांव पहुंचकर चौक-चौपालों पर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई मामलों का तत्काल निस्तारण होने से ग्रामीणों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।
इस जनसंवाद यात्रा में विधायक के साथ प्रभारी लक्ष्मीनारायण केरवालिया एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा भी उपस्थित रहे। गांवों में पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विधायक के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने विधायक बैरवा का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया तथा अपनी समस्याएं एवं अपेक्षाएं उनके समक्ष रखीं।
विधायक राधेश्याम बैरवा ने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं को मौके पर सुनकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब उनकी समस्याएं गांव में ही सुनी जा रही हैं और उनका तुरंत समाधान भी किया जा रहा है। इससे आमजन का जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर योगेश गौतम, छीतरलाल बैरवा, प्रदीप नागर, हेमंत रजपाली, प्रकाश सुमन, रोहित नागर, प्रद्युमन शर्मा, सुरेश जैन, आशीष शर्मा, भूपेश मंगल, विष्णु चक्रधारी, प्रमोद शर्मा, संजय दायमा, गोविंद यादववंशी, नेमीचंद मीणा, श्याम मेहता, राधेश्याम शर्मा, बाबूलाल बैरवा, सुरेश बगैरवाल, मनीष गौतम, जिमी पारिक, पुष्प दयाल नागर, रामरतन बैरवा, सुदर्शन शर्मा एवं हजारीलाल खरारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: राजेंद्र शर्मा

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
