बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच जनसेवा के संकल्प के साथ सोमवार को बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने “आपका विधायक आपके द्वार” जनसंवाद कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ अटरु मंडल के ग्राम चरडाना में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, मंडल प्रभारी मुकेश केरवालिया, जिला उपाध्यक्ष जयेश गालव, गोविंद सिंह चौहान, भीम चौधरी, निरंजन शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अगुवाई अटरू मंडल अध्यक्ष पवन गन्दोलिया ने की।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनशीलता का वास्तविक उदाहरण बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलता है, जहां कई नेता एसी कमरों में रहते हैं, वहीं विधायक भीषण दोपहरी में घर-घर जाकर दरवाजों की सांकल बजाकर जनता से समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक धर्म जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

जनसंवाद यात्रा के दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा ने चरडाना, अरडाना, बहादुरगंज, अरनिया, खड़ीला, आमली एवं बगली सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इस पर विधायक बैरवा ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह जनसंवाद यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह की प्रेरणा से प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि बारां-अटरू क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और उनके लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-ढाणी तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कराना है।

भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। भीषण गर्मी के बावजूद जनसंवाद यात्रा में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा।

इस दौरान गऊघाट अध्यक्ष योगेश गौतम, बलराम नागर, गिर्राज धाकड़, कैलाश शर्मा, गिरिराज मोटपुर, गिरीराज खुरी, हेमंत रजपाली, ऋतिक सुमन, प्रद्युमन शर्मा, अरविंद पारीक, संजय दायमा, अशोक मीणा, रामबाबू वैष्णव, कुलदीप किरपुरिया, रोहित नागर, गोविंद यदुवंशी, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र नागर, महामंत्री विकास मीणा, महिपाल नागर, अनिल शर्मा, हरीश गालव, मनीष गालव, निर्मल मीणा, मुकेश थानीवाल, जगदीश मेघवाल, सुरेश शर्मा राणा, रामेंद्र हाड़ा, राजू खरकड़ा, देवीलाल ओढ़, महेंद्र सिकलीगर, विजय गोचर, देवकिशन गुर्जर, हरिओम नागर, राम सिंह, अनिल सेन, निकलेश शर्मा, प्रदीप पंडित एवं सुरेश बघेरवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story