बारां। बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में जन-जन से सीधे संवाद और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से निकाली जा रही विधायक राधेश्याम बैरवा की जनसंवाद यात्रा का दूसरा दिन व्यापक जनसमर्थन और उत्साह के बीच सम्पन्न हुआ। यात्रा कवाई मंडल के रामपुरिया, कासमपुरा, बरावदी, कुंडी और उग्रपुरा होते हुए देर रात मुसई गुजरान गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत कर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में विधायक बैरवा की चौपाल आयोजित हुई, जहां आमजन ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, आवास और राजस्व से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों में उत्साह बढ़ा। जटिल और लंबित मामलों को दर्ज कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

यह यात्रा गांवों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। चौपालों और चौराहों पर एक ही स्वर गूंज रहा है कि विधायक सीधे गांव में पहुंचकर लोगों की बात सुन रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे “जनता के द्वार पर सरकार” की संकल्पना का साकार रूप बताया।

अलसुबह विधायक राधेश्याम बैरवा, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीनारायण केरवालिया और मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र हाड़ा के साथ अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधायक बैरवा ने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह की प्रेरणा से निरंतर जारी है और आगे भी गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उसकी समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह भी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन शामिल हुए। स्वागत, माल्यार्पण और जयकारों के बीच यह यात्रा जनअपेक्षाओं का रूप लेती नजर आई।

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदीप नागर, आशीष शर्मा, प्रकाश सुमन, सुदर्शन शर्मा, सुरेश जैन, बलराम गुर्जर, राधेश्याम वर्मा, रितिक सुमन, भूपेश मंगल, विष्णु चक्रधारी, गिरिराज नागर, सूरज मीणा, राधेश्याम शर्मा, रोहित नागर, गोविंद यदुवंशी, ओम गुर्जर, बृजमोहन मेहता, कालू लाल मीणा, नेमीचंद मीणा, भंवर भार्गव और देवीलाल कुंडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जनसंवाद यात्रा अब राजनीतिक गतिविधि से आगे बढ़कर जनविश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक बनती जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story