बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में चार सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। कृषि विपणन विभाग, जयपुर एवं मंडी कमेटी के माध्यम से स्वीकृत इन कार्यों पर कुल ₹551.05 लाख यानी 5.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के साथ किसानों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलने की बात कही गई है।

स्वीकृत कार्यों में बटावदा से हरिपुरा सामुदायिक भवन तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए ₹163.95 लाख मंजूर किए गए हैं। भडसूई देवनारायण मंदिर से नहर की पुलिया, फतेहपुर रोड तक 1.6 किलोमीटर सड़क के लिए ₹92.50 लाख की स्वीकृति मिली है।

इसी तरह कलमंडा से आड़ी गेल भैरुजी, दौलतपुरा होते हुए दुर्जनपुर रोड तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए ₹190.30 लाख और पाठेड़ा से केदाहेड़ी तक 1.9 किलोमीटर सड़क के लिए ₹104.55 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने सड़क कार्यों की स्वीकृति पर कहा कि बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सांसद दुष्यंत सिंह और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया।

राधेश्याम बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। बारां-अटरू क्षेत्र में 5.51 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत इन सड़क कार्यों से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और किसानों एवं ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी सहित देहात मंडल के पदाधिकारियों ने भी सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर विधायक राधेश्याम बैरवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इन चार सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति से बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को विस्तार मिलने के साथ ग्रामीणों और किसानों के आवागमन तथा कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा से जुड़ा सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story