बारां में जिला स्तरीय अवार्ड समारोह, 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का सम्मान
बारां में जिला स्तरीय अवार्ड समारोह में 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का सम्मान हुआ। जानिए समारोह की प्रमुख बातें।

बारां के अंजुमन मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
बारां। अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, जिला बारां की ओर से रविवार को अंजुमन मैरिज हॉल, अंजुमन चौराहा में जिला स्तरीय अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम-2026 आयोजित किया गया। शिक्षा, धार्मिक अध्ययन, सरकारी सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने पर समारोह में मौजूद विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि समारोह में 12वीं के 41, 10वीं के 66, हाफिज एवं आलिम के 13, सरकारी सेवा में चयनित 21 युवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम की सदारत अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन ने किया। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में काजी-ए-शहर कोटा जुबेर अहमद साहब, डॉ. अशफाक खान (NTPC), अंजुमन सदर मन्नू पठान, पूर्व ईदगाह सदर अंता रसूल मोहम्मद, खिदमत चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माजिद सलीम, ईदगाह सदर सीसवाली अब्दुल गफूर अंसारी एवं पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शब्बीर पठान मौजूद रहे।
अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों एवं युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और शिक्षा के माध्यम से युवा अपने परिवार के साथ-साथ समाज और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा देता है।
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की भावना पैदा होती है और अन्य बच्चों को भी मेहनत कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।
प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन एवं सह-कन्वीनर हाजी इकबाल हुसैन ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, अभिभावकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
समारोह में इकबाल खान अंता, डॉ. हमीद मांगरोल, हाजी लियाकत अली मेव भंवरगढ़, डॉक्टर मुश्ताक अहमद, अनवर अली पीटीआई, अजीज अंसारी, अशरफ देशवाली, हाजी नासिर मिर्ज़ा, साबिर खान आईसेक्ट, मौलाना अख्तर नदवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलता में हाजी वसीम अहमद, मास्टर अय्यूब अली, वसीद खान एवं स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही इस प्रकार के आयोजन सफल एवं प्रभावी बनते हैं। समारोह में शिक्षा, धार्मिक अध्ययन, सरकारी सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
