बारां। अन्नपूर्णा क्लब बारां के तत्वाधान में कोटा रोड बारां स्थित खेल संकुल मैदान में बुधवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय ओपन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ होगा, इससे पूर्व मंगलवार को जिले की 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता का स्वरूप और प्रतिभागी टीमें

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि "इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से विभिन्न राज्यों की लगभग 14 टीमें भाग ले रही है।" संरक्षक चंद्रप्रकाश राठौर एवं अरविंद त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखण्ड की टीमें शामिल हो रही है। मीडिया प्रभारी चेतन राठौर ने बताया कि सभी मैच रात्रिकालीन दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे और इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष के नामी खिलाड़ी भाग ले रहे है, जो नेशनल लेवल की टीमों में हिस्सा लेते है।

गरिमामयी उद्घाटन समारोह और अतिथिगण

सचिव भीमराज चैधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधेश्याम बैरवा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, नागरिक सहकारी बैंक बारां के चेयरमैन हरगोविंद जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो और बारां नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नरेश पैंतरा आदि उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार राशि और विजेता सम्मान

संयोजक हंसराज सिंह गौड़ एवं संरक्षक चंद्रप्रकाश सांखला ने जानकारी दी कि पुरस्कार राशि के रूप में विजेता टीम को 21000, उपविजेता को 15000, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7100 तथा चैथे स्थान पर आने वाली टीम को 5100 राशि भेंट की जाएगी एवं विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

स्थानीय स्तर पर उत्साह और तैयारियां

आयोजन समिति के अध्यक्ष निर्मल माथोड़िया व सचिव भीमराज चौधरी ने बताया कि मंगलवार को प्रारंभ हुई प्रतियोगिता के अंतर्गत जिले की 12 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए, इनमें से विजेता दो टीमें अखिल भारतीय ओपन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य छोटूलाल सुमन, नरेंद्र सिंह हाडा, प्रेमनारायण नागर, हंसराज मीणा, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा द्वारा सभी खेल प्रेमियों को इस प्रतियोगिता का आनंद लेने व खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया गया। रवि मीणा, महेंद्र पोटर, रघुनंदन नागर, रामहेत मीणा आदि ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story