बारां: अग्रवाल महिला संगठन ने जरूरतमंद युवती को भेंट की वैवाहिक सामग्री
बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवती के विवाह हेतु गृहस्थी का आवश्यक सामान और उपहार भेंट कर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाया।

बारां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता और अन्य सदस्य जरूरतमंद युवती को वैवाहिक उपहार एवं गृहस्थी की सामग्री भेंट करते हुए।
बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां द्वारा सामाजिक सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद युवती को उसके वैवाहिक जीवन को सुचारू रूप से प्रारंभ करने के लिए आवश्यक वैवाहिक सामग्री भेंट की गई। यह सेवाकार्य संगठन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता के सान्निध्य में संपन्न हुआ। राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, मानवता की सेवा की दिशा में उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक प्रेरणा बना है।
आर्थिक अभाव में संगठन बना सहारा
महामंत्री मधु गोयनका ने जानकारी देते हुए बताया कि "यादव समाज की एक युवती, जिसके परिवार में तीन बहनें, एक भाई और माता-पिता हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका विवाह करना परिवार के लिए कठिन हो रहा था। इस स्थिति को देखते हुए संगठन की अध्यक्षा नीतू गुप्ता ने सभी सदस्यों का सहयोग लेकर युवती की सहायता का निर्णय लिया।"
उपहार स्वरूप भेंट की गई गृहस्थी की सामग्री
कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल एवं हेमलता गर्ग ने बताया कि संगठन द्वारा युवती को वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए कंबल, इक्कीस साड़ियां, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, चूड़ा-चूड़ी, बैडशीट, पानी के केंपर, कुर्सी-टेबल, टी-सेट, ट्रे सेट, बर बेवड़ा बाथरुम कीट और भी विभिन्न गिफ्ट आइटम व गृहस्थी में उपयोग आने वाली अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। यह समस्त सामग्री युवती के नए जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
हल्दी-मेहंदी और मंगल गीतों का आयोजन
युवती के विवाह उपलक्ष्य में किटी मेंबर्स द्वारा हल्दी-मेहंदी एवं गीत-संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उषा निरंजन गोयल, शोभा बंसल, निशा गोयनका और शीला सिंगल द्वारा किटी का आयोजन किया गया और सभी आने वाले को गिफ्ट भी बाटा गया जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य
इस पुनीत कार्य और कार्यक्रम में रेना अग्रवाल, रजनी गोयल, अर्चना गर्ग, सुनीला अग्रवाल, निशा बंसल, सुनीता गोयल, गायत्री बंसल, लक्ष्मी बंसल, शीला गोयल, मंजू गोयल, रजनी गोयल, निशा बंसल, गायत्री बंसल, लक्ष्मी बंसल, शीला गोयल, अनीता जैन, दीपिका लोहिया, नीलू गर्ग, अनीता मंगल, बबीता बंसल, शालिनी गोयल, उषा गोयल सांगोद, दमयंती गोयनका, चंचल मित्तल, उषा गोयल आइसक्रीम, डोली गर्ग, मधु गोयल, आरती जिन्दल, ज्योति गर्ग, कुसुम गर्ग आदि उपस्थिति रही।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
