बारां: अग्रवाल महिला संगठन ने मनाई अग्रसेन जयंती, महातंबोला का आयोजन
महाराजा अग्रसेन जयंती पर बारां में आयोजित महातंबोला में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया, विजेताओं को बंपर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

तस्वीर में बारां के अग्रसेन जयंती कार्यक्रम मंच पर महिलाएं माइक से संबोधन करती दिख रही हैं।
बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित अग्रसेन महातंबोला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आकर्षक पुरस्कारों, गिफ्टों की बौछार और उत्साह से भरे माहौल के बीच प्रतिभागियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैष्णव अग्रवाल पंचायत के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, अशोक गर्ग सर्राफ, रामू बोरिनावाले, जगदीश सिंहल, प्रेम गर्ग, धीरज मित्तल, विशाल मंगल, राकेश मित्तल, पियूष गर्ग, वीरेंद्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, शशि गर्ग, मंजू गर्ग, उर्मिला बंसल, मंजू आनंद गर्ग एवं रिंकी बंसल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अग्रसेन महातंबोला में पुरस्कारों को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महाबंपर पुरस्कार अंजू गोयल ने अपने नाम किया। द्वितीय पुरस्कार राजेश मंगल, तृतीय पुरस्कार कीर्ति खेतान और चतुर्थ पुरस्कार अंजना गोयल ने जीता। विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। बंपर पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों ने आयोजन में खूब धमाल मचाया। पूरे तंबोला के दौरान गिफ्टों की बौछार रही।
इस अवसर पर वर्षभर में सबसे बड़े प्रोजेक्ट करवाने के लिए सुशीला बंसल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए संगठन के सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को सराहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर तंबोला का आनंद लिया। आकर्षक खेलों, शानदार पुरस्कारों और उत्साहपूर्ण माहौल ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी मेल-मिलाप और महिला संगठन की सक्रियता का उदाहरण बना।
आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में मंजू गोयल, अनीता जैन, हेमलता गर्ग, बबली अग्रवाल, निलेंद्रा गर्ग, आरती जिंदल, शीला गोयल (नमक), आशा गुप्ता एवं ऊषा मिर्ची ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को भव्यता प्रदान की। अंत में जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
