बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन इकाई बारां की जिला अध्यक्षा नीतू गुप्ता के सान्निध्य में “पंडित जी” थीम पर एक अनूठी पूल पार्टी एवं टिफिन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की सदस्याओं के बीच आपसी स्नेह, आत्मीयता और पारिवारिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता “पंडित जी” थीम रही, जिसमें सभी सदस्याएँ अलग-अलग प्रकार के पंडितों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर पहुँचीं। कोई कथा वाचक बनी, तो कोई आधुनिक कंप्यूटर वाले पंडित के रूप में नजर आई। किसी ने ज्योतिषाचार्य बनकर ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी दी, तो किसी ने हवन-पूजन, व्रत एवं उपवास की विधियों का महत्व बताया। किसी ने जीवन को संस्कारों और धार्मिक मूल्यों के साथ सफल बनाने का संदेश दिया, तो कोई हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए प्रेरित करने वाले तीर्थ पुरोहित के रूप में दिखाई दी। सभी प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुति, संवाद शैली और आकर्षक अभिनय ने पूरे आयोजन को हँसी, उल्लास और मनोरंजन से भर दिया।

महामंत्री मधु गोयनका ने बताया कि “पंडित जी” थीम पर आयोजित वेशभूषा प्रतियोगिता में पौराणिक पंडित की भूमिका के लिए सुशीला बंसल को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। आधुनिक कंप्यूटर वाले पंडित जी की अभिनव प्रस्तुति के लिए शीला गोयल को तृतीय स्थान तथा पूजा-पाठ एवं व्रत-उपवास की विधियों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए रेना अग्रवाल को तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की मुक्त कंठ से सराहना की गई।

कोषाध्यक्ष बबली अग्रवाल एवं हेमलता गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर लक्ष्मी बंसल, नीतू बंसल, गायत्री बंसल, लक्ष्मी गर्ग, अनीता मंगल, डॉली अग्रवाल, अनीता जैन, नीलू गर्ग, दमयंती बंसल, गीता गोयनका, चंदा सिंघल, शीला सिंघल नमक, शोभा बंसल, सुशीला बंसल, उषा गोयल (सांगोद), निशा गोयनका, चंचल मित्तल, सुनीला अग्रवाल, शकुंतला गोयल, लक्ष्मी गर्ग, दीपिका लोहिया, उषा गोयल आइस्क्रीम, शीला गोयल सांगोद तथा शालिनी गोयल सहित संगठन की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल, यादगार एवं उल्लासपूर्ण बनाया। संगठन का यह आयोजन सदस्याओं के बीच पारस्परिक सौहार्द, रचनात्मकता और सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

Updated On
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story