प्रशासनिक व्यवस्था एवं उपस्थिति का जायजा

अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रक्रियाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम ने निरीक्षण में विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति देखी।

शाखाओं की समीक्षा और रिकॉर्ड प्रबंधन

कार्यालय में रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था को व्यवस्थित पाया गया तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए तथा एनएचएम शाखा, लेखा शाखा एवं कार्यक्रम प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, ऑनलाइन पोर्टल एंट्री, बजट उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं मासिक प्रतिवेदन का परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन

उन्होंने निम्नलिखित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली:

  • मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना
  • निशुल्क जांच योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम

स्वच्छता एवं जन-सुनवाई पर निर्देश

कार्यालय परिसर की स्वच्छता, फाइल प्रबंधन प्रणाली, डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था तथा जन-सुनवाई प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम ने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

एडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि "जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।" संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story