बारां में सर्राफा संस्थान के तत्वावधान में स्नेह मिलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सर्राफा व्यापारियों ने संस्थान को अधिक सक्रिय और गतिशील बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष कपिल पोरवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

संस्थान के मीडिया प्रवक्ता आशीष सोनी ने बताया कि आयोजित स्नेह मिलन समारोह और विचार गोष्ठी में सभी सर्राफा व्यापारियों ने संस्थान की मजबूती और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बारां कोतवाली थानाधिकारी हीरालाल पूनिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संरक्षक त्रिलोकचंद सोनी ने सभी व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि वे ग्राहकों के साथ पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखते हुए अपने व्यापार का संचालन करें। वहीं व्यापार जगत से जुड़े व्यापारियों ने अपने-अपने अनुभव और तर्क भी साझा किए।

वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायी राधेश्याम गर्ग ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोने-चांदी के व्यापार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। ऐसे समय में व्यापारियों को संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में संरक्षक जगदीश सिंघल, महामंत्री गिरीश मूंदड़ा, पियूष गर्ग, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, वरिष्ठ सर्राफा व्यापारी एवं बारां नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जयनारायण हल्दिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, धन्नालाल चौधरी, ओम नंदवाना, अशोक गर्ग, राधेश्याम सोनी, पवन बंसल, महेंद्र सोनी, सिराज भाई, गोविन्द सोनी, रविंद्र जैन, कमलेश सिंघल, विवेक सोनी, कमलेश नागर, राजकुमार सोनी, हरीश (सोनू), नकुल सोनी, वैभव, मुकेश नंदवाना, सत्यनारायण मंगल, हनुमान मराठा, सुरेश मराठा, कदीर भाई, सुरेंद्र सोनी, नेमीचंद मित्तल, पुष्पेंद्र सोनी, राजेंद्र सोनी, अशोक सोनी, निकलेश सोनी, नरेश सोमानी, नीरज गोयनका, रिंकू सिंघल, विकास जैन, सुनील, राजू बंगाली, दिनेश सोनी, रविंद्र गोयल, पिंटू सोनी, रामकल्याण दिवाकर, जहूर भाई, चंद्रप्रकाश नामा, नरसी सोनी, महेश सोनी, अजय सोनी, मनीष नामा, महेश सोनी, मनु मित्तल, कैलाश सोनी, नितेश सोनी, रौनक सोनी, श्रेयांश जैन, भेरूलाल सुमन, रिंकू पोरवाल, जमनालाल प्रजापति, रिंकू तिवारी, नीरज सोनी, महेंद्र जैन, मनीष नामा सहित करीब 150 व्यापारी मौजूद रहे। स्नेह मिलन और विचार गोष्ठी के माध्यम से व्यापारियों ने संगठनात्मक एकजुटता, पारदर्शी व्यापार और संस्थान को अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story