बारां। शहर की सबसे पुरानी प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्था श्रीसर्राफा संघ का वार्षिक वन विहार कार्यक्रम 16 अगस्त, रविवार को शाहबाद स्थित नगरकोट माताजी के मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। संघ की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रीसर्राफा संघ के महामंत्री अश्वनी बंसल और हितेश कुमार सोनी ने बताया कि संघ के अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल की अगुवाई में इस वर्ष का वन विहार कार्यक्रम 16 अगस्त रविवार को शाहबाद स्थित नगरकोट माताजी मंदिर परिसर में होगा।

कार्यक्रम के लिए दो बसों और निजी वाहनों की व्यवस्था की गई है। रविवार को प्रातः यहां से लगभग 125 सर्राफा व्यापारियों का समूह रवाना होगा। यात्रा के दौरान समरानिया में अनुराग जैन के वेयरहाउस पर अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।

इसके बाद व्यापारी समूह दर्शनीय स्थल कुंडा खोह, शाहबाद किला एवं तपस्वी की बगीची सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नगरकोट माताजी मंदिर पहुंचेगा। मंदिर परिसर में शाहबाद के प्रमुख व्यवसायी कल्लू काका के परिवारजनों की ओर से अनुराग जैन के सानिध्य में व्यापारियों के स्वागत और भोजन की व्यवस्था की गई है।

श्रीसर्राफा संघ के वार्षिक वन विहार कार्यक्रम में करीब 125 सर्राफा व्यापारियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान भ्रमण, स्वागत और सामूहिक भोजन की व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story