बारां में जिला बैरवा महासभा समिति का वृक्षारोपण अभियान, विधायक राधेश्याम बैरवा की मौजूदगी में लगाए गए अनेक पौधे
बारां में जिला बैरवा महासभा समिति ने बैरवा समाज छात्रावास परिसर में विधायक राधेश्याम बैरवा की मौजूदगी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

तस्वीर में बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा, महिला जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा और अन्य सदस्य बैरवा समाज छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे हैं।
Image ALT Text:
जिला बैरवा महासभा समिति द्वारा रविवार को बैरवा समाज छात्रावास परिसर में बारां विधायक राधेश्याम बैरवा के मुख्य आतिथ्य तथा जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा एवं कांग्रेस कमेटी महिला जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत परिसर में कदम, गुलमोहर, चंपा, गुलाबी, टिकीमा, गुड़हल, बादाम, अल्स्टोनिया, मीठा नीम एवं कई तरह के फुलवारी वाले पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बताया गया कि लगाए गए पौधे पर्यावरण के शुद्धिकरण में सहायक रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा, संरक्षक बद्रीलाल ठेकेदार, महामंत्री भवानी शंकर बडगोतिया, कोषाध्यक्ष हेमराज बैरवा, उपाध्यक्ष अनिल फौजी, मोतीलाल, हेड कांस्टेबल दुलीचंद बैरवा, जगदीश ठेकेदार, रघुवीर व्याख्याता, चेतन कुमार, वरिष्ठ अध्यापक सुरेशचंद्र, अध्यापक रामस्वरूप, अध्यापक रघुवीर, अध्यापक दिलखुश बैरवा, शिवराज बैरवा, प्रदीप बैरवा, इंद्रजीत बैरवा, अजय वर्मा, दीपेश बैरवा सहित समाज के अनेक लोगों ने उपस्थित रहकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने पधारे सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
