बारां। विद्या भारती शिक्षा संस्थान, बारां के मार्गदर्शन एवं स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, बारां के सहयोग से अभिमन्यु विहार स्थित बाबा रामदेवजी के चबूतरे पर बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।

समारोह में क्षेत्र के नागरिकों, मातृशक्ति एवं बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर बैरवा जिला अध्यक्ष, बैरवा महासभा एवं सरपंच, भैरूपुरा पंचायत तथा अध्यक्ष भवानी शंकर बड़गोत्या अध्यक्ष, बाबा रामदेव संस्कार केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूनमचंद राठौड़ प्रांत संस्कार केंद्र प्रमुख, विद्या भारती रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमराज बैरवा जिला कोषाध्यक्ष, बैरवा महासभा तथा महावीर सिंह हाड़ा जिला महामंत्री, भाजपा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय नरेश कुमार नागर ने कराया। गिरिराज वर्मा जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए संस्कार केंद्रों की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता पूनमचंद राठौड़ ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि शिक्षा के साथ संस्कारों से ही श्रेष्ठ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि विद्या भारती द्वारा सेवा बस्तियों, ग्रामीण एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में संचालित सरस्वती संस्कार केंद्रों का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा, समरसता एवं चरित्र निर्माण के संस्कार विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में प्रार्थना, गीत, योग, खेल, श्लोक, प्रेरक प्रसंग एवं जीवनोपयोगी शिक्षाओं के माध्यम से बालकों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा को समाज निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर एवं केंद्र संचालक दिलकुश बैरवा ने संस्कार केंद्र की गतिविधियों एवं भावी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने संस्कार केंद्र संचालन समिति की घोषणा की।

घोषित समिति में दिनेश कुमार शर्मा को संरक्षक, नरेश कुमार नागर को केंद्र पालक, भवानी शंकर बड़गोत्या को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार झाला को मंत्री, राधेश्याम वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा हरपाल बैरवा, प्रहलाद बैरवा, रामहेत, सत्यनारायण बैरवा, गरिमा सिंगोरिया, रामकली बाई एवं नीरज यादव को सदस्य मनोनीत किया गया।

समारोह में गजानन नागर, कुलदीप बैरवा, नीरज बैरवा, दिनेश बैरवा, नितेश बैरवा, संदीप बैरवा, राकेश बैरवा, नवल, प्रेमचंद, लेखराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमलता नागर ने किया। अंत में शांति मंत्र, आभार प्रदर्शन एवं प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story