अटरू: आदर्श विद्या मन्दिर में 'विद्या-विभव' वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बारां के अटरू में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और आचार्यों को किया गया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दी शिक्षा और संस्कार की सीख।

बारां जिले के अटरू स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित 'विद्या-विभव' वार्षिकोत्सव के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि बृजमोहन सोनी, अध्यक्ष घांसी लाल मेघवाल, विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र गोत्तम एवं अन्य गणमान्य अतिथि।
अतिथियों का उद्बोधन और शिक्षा-संस्कार का महत्व
परीक्षा प्रभारी जितेंद्र सिंह एवं प्रचार प्रमुख कोमल पारीक ने बताया कि समारोह मुख्य अतिथि बृजमोहन सोनी (स्वर्णक्षार समाज जिला उपाध्यक्ष), घांसी लाल मेघवाल (सचिव आदर्श विद्या मन्दिर समिति अटरू) की अध्यक्षता तथा कथावाचक भूपेन्द्र गोत्तम के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि बृजमोहन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "विद्या के साथ संस्कार ही बच्चों को श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालकों में आत्मविश्वास, मंच कौशल और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव उत्पन्न करते हैं। अध्यक्षता कर रहे घांसी लाल मेघवाल ने भैया-बहिनों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि "अभिभावकों और विद्यालय के संयुक्त प्रयास से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य" तथा विद्या भारती विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और संस्कृति संरक्षण का कार्य भी कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि भूपेन्द्र गोत्तम ने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने की प्रेरणा दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और प्रतिभा सम्मान समारोह
कार्यक्रम में विद्या मन्दिर के भैया-बहिनों द्वारा देशभक्ति, संस्कार, पर्यावरण, सेवा एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। साथ ही वार्षिक बोर्ड परीक्षा में “ए” ग्रेड से उत्तीर्ण प्रतिभाशाली भैया-बहिनों के साथ विद्या भारती संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आचार्यों तथा विद्यालय की सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रस्तावना एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति
प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने “विद्या-विभव” की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह केवल वार्षिकोत्सव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का उत्सव है। भारतीय संस्कृति, प्रतिभा और परम्पराओं से ओत-प्रोत रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्या मन्दिर समिति के सदस्य नन्दकिशोर नागर, भगवती प्रसाद नागर, छीतर लाल मेघवाल, आचार्य लवकुश तिवारी, विवती सरकार, दिव्या सुमन, अंतिमा शर्मा, मोनू शर्मा, कुमकुम जांगिड़, नेहा नागर, लक्ष्मी नागर, सीमा मेघवाल सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
