अटरू क्षेत्र की चरडाना ग्राम पंचायत स्थित राम तलाई हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक घर-घर पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और निर्देशित किया कि बारां- अटरू विधायक राधेश्याम बेरवा के जन सुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ अटरू मंडल में राम तलाई हनुमान जी मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार एवं अटरू मंडल प्रभारी मुकेश केरवालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके साथ ही विधायक राधेश्याम बेरवा की “विधायक आपके द्वार” जन संवाद यात्रा को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए, ताकि सरकार की योजनाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों को अधिक सशक्त और व्यवस्थित रूप से जनता तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में मंडल मंत्री मेघराज मीणा, ओम सुमन, नवल सुमन, राजू वैष्णव, रामपाल सुमन, सूरजमल सुमन, कालू लाल प्रजापति, ओम शर्मा, सुनीता सुमन, सत्यनारायण गुर्जर, रमेश वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देना रहा, जिससे ग्रामीण स्तर पर सरकार की पहुंच और अधिक मजबूत हो सके।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story