अटरू: भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में आगामी पंचायत राज चुनाव पर मंथन
मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीबीजीआरऐएमजी योजना और बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

अटरू के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया, प्रभारी मुकेश केरवालिया और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता।
बैठक की अध्यक्षता एवं मुख्य एजेंडा
संगठनात्मक कार्यक्रम वह पंचायत राज चुनाव को लेकर वैचारिक बैठक मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंडल प्रभारी मुकेश केरवालिया ने आगामी पंचायत राज चुनाव एवं विकसित भारत गारंटी फॉर ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबीजीआरऐएमजी) के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को निर्देश
मंडल अध्यक्ष गंदोलिया ने कहा कि - "पंचायत राज चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठनात्मक रूप से कार्य करें।" उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और समन्वय के साथ रणनीति बनाने पर जोर दिया।
ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबीजीआरऐएमजी)
सरपंच विकास मीणा और अनिल शर्मा ने बताया कि:
- वीबीजीआरऐएमजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा मानदेय में वृद्धि के साथ पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
- इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ प्रबंधन एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
- वरिष्ट भाजपा नेता लटूर लाल नागर
- लेखराज मीणा
- बूथ अध्यक्ष जितेंद्र नागर
- शिवराज
- बूथ अध्यक्ष विशाल गौतम
- बाबूलाल मीणा
- नंदकिशोर मीणा
- संजय नागर
- राजेन्द नागर
- पुष्प दयाल नागर

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
