नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बारां से दिल्ली सीधी ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ Satish Kumar की मौजूदगी में देशभर से आए प्रतिष्ठित व्यापारियों और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के पदाधिकारियों ने रेलवे और व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कैट के राष्ट्रीय सचिव मनोज ड्रोलिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार के समक्ष बारां से दिल्ली सीधी ट्रेन संचालित करने की मांग को विस्तार से रखा। इसके साथ ही फर्टिलाइजर ट्रांसपोर्ट में आ रही समस्याओं और लहसुन को रेलवे के एसी कंटेनरों के माध्यम से परिवहन करने का सुझाव भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री वैष्णव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना, स्वयं नोट किया तथा संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर विचार-विमर्श कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा और कैट को इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक सांसद Praveen Khandelwal, राजस्थान कैट के महामंत्री हेमंत प्रभाकर, पश्चिम बंगाल रानीगंज के रोहित खेतान, कोलकाता के सिद्धि जैन और सुभाष अग्रवाल तथा गुजरात सूरत के चंपालाल बोथरा सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मनोज ड्रोलिया ने बताया कि बी.सी. भरतिया और प्रवीण खंडेलवाल ने भी बारां से जुड़े सुझावों पर सहमति जताई।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के मीडिया प्रमुख राजेंद्र शर्मा और इंटेक के कन्वीनर जितेंद्र शर्मा पम्मी ने बताया कि बैठक के दौरान बारां से दिल्ली सीधी ट्रेन शुरू करने के विषय को प्रभावी ढंग से रखा गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर सात दिन बाद पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

उधर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बारां के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बैठक में रखे गए बिंदुओं पर रेल मंत्री द्वारा गंभीरता दिखाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बारां से दिल्ली सीधी ट्रेन शुरू होने से जिले के व्यापार, लघु उद्योग, होटल और पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों तक पहुंच आसान होगी तथा जिले की करीब 15 लाख आबादी को दिल्ली के चिकित्सकीय संस्थानों और हरिद्वार सहित अन्य धार्मिक स्थलों तक सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बारां से दिल्ली रेल संपर्क की यह मांग अब व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों के लिए एक बड़े जनहित मुद्दे के रूप में उभरकर सामने आई है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story