बारां निवासी अशोक गर्ग सर्राफ को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान का बारां जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का आभार जताया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष अशोक गर्ग और प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने सम्मेलन के कार्यों के सुचारू संचालन तथा बारां जिले में समाज को संगठित और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी अशोक गर्ग सर्राफ (बारां) को सौंपी है।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक गर्ग एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में अशोक गर्ग सर्राफ की सक्रियता, सहयोग और कुशल नेतृत्व संगठन को नई कार्यकुशलता एवं शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन से पूर्वी राजस्थान की कार्य प्रणाली एवं संगठनात्मक शक्ति को और अधिक बल एवं गति मिलेगी।

गौरतलब है कि अशोक गर्ग सर्राफ लंबे समय से अग्रवाल समाज के संगठन को मजबूत करने तथा समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग सर्राफ ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हो चुका है और शीघ्र ही बारां की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी परिवार किसी भी प्रकार की परेशानी में हो तो वह अपनी बात संस्था के समक्ष रख सकता है। समाज की सभी समस्याओं, जरूरतों और सामूहिक विकास के लिए संस्था पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

इस अवसर पर श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, जगदीश सिंघल, विनोद गर्ग सर्राफ, राधेश्याम गर्ग, अशोक बंसल, बाबूलाल गोयल, अशोक डालमिया, बृजेश गोयल, वीरेंद्र गोयल, संजय गोयल, धर्मेंद्र गोयनका, सतीश अग्रवाल, विनोद गर्ग, भारत जैन, बृजेश गर्ग (रानू), राजेंद्र मार्बल, सुनील अग्रवाल, विशाल अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और उन्हें मंगलमय शुभकामनाएं दीं। यह नियुक्ति बारां जिले में अग्रवाल समाज के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story