अरावली का महत्व और वर्तमान संकट

नीलम आहलुवालिया ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि:

"अरावली पर्वतमाला उत्तर भारत की जीवनरेखा है, जो न केवल जलस्तर संतुलन, जैव विविधता और जलवायु नियंत्रण में अहम भूमिका निभाती है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों को मरुस्थलीकरण से बचाने का कार्य भी करती है।"

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अवैध खनन, अंधाधुंध निर्माण और वन कटाई के कारण अरावली आज गंभीर संकट में है।


यात्रा का कार्यक्रम और संवाद

  • 23 फरवरी: यह संरक्षण यात्रा विभिन्न शहरों और गांवों से होते हुए राजस्थान के सीकर पहुंचेगी।
  • संवाद: सीकर में नीलम आहलुवालिया पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगी।
  • चर्चा के विषय: इस दौरान वे अरावली के महत्व, वर्तमान चुनौतियों और नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करेंगी।
  • 2 मार्च: यात्रा का समापन दिल्ली में होगा।

भावी पीढ़ियों के लिए अपील

समापन अवसर पर अरावली संरक्षण को लेकर नीति-निर्माताओं और आम नागरिकों से ठोस कदम उठाने की अपील की जाएगी। नीलम आहलुवालिया ने कहा कि:

"ये केवल पर्यावरण को बचाने की मुहिम नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों की विरासत बचाने की जरूरत है। इसके लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा।"


विभिन्न संगठनों का समर्थन और सहयोग

हाड़ौती संभाग के पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों ने इस यात्रा को जनआंदोलन की दिशा में एक सशक्त पहल बताते हुए इसका स्वागत किया है और अधिक से अधिक लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की है। समर्थन देने वालों में प्रमुख हैं:

  • प्रशांत पाटनी (संरक्षक, शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां)
  • विष्णु साबू (चेयरमैन, इंटेक एडवाइजरी कमेटी)
  • मुकेश सोनी (अध्यक्ष, संघर्ष समिति)
  • बृजेश विजयवर्गीय (चंबल संसद कोटा और समिति संरक्षक)
  • यज्ञदत्त हाडा (अखिल भारतीय गायत्री साधना आश्रम कोटा)
  • विठ्ठल सनाड्य (बूंदी प्रभारी, पीपुल्स फॉर अरावली)
  • डॉ मुकेश मीणा (प्रभारी, दिया फाउंडेशन)
  • भानु गुप्ता (वृक्ष मित्र फाउंडेशन)
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story