बारां। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा नीतू गुप्ता एवं महामंत्री शिल्पा ठाकुरिया के सान्निध्य में किया गया।

समारोह का आयोजन सुधा मारु, मृदुला मारु, सुनीता पोरवाल, हीना पतीरा एवं नेना पतीरा ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का गुलाल के तिलक एवं फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान "रंगों की रानी" का खिताब शिल्पा ठाकुरिया को प्रदान किया गया, वहीं "संगतिपूर्ण रानी" का खिताब राजेश मंगल ने जीता। किटी मेंबर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गानों और पैसों की बौछार ने माहौल को अत्यंत खुशनुमा बना दिया। "गानों की बौछार, पैसों की बौछार" प्रतियोगिता में आशा विजय, मधु खंडेलवाल, सुनीता पोरवाल, आशा माहेश्वरी एवं प्रियंका गर्ग का समूह प्रथम स्थान पर रहा।

इसके अतिरिक्त "एक, दो, तीन, चार होली मनाओ बार-बार" प्रतियोगिता में मीना सोमानी प्रथम, अनिता पनवाड़ द्वितीय तथा मंजू मित्तल तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर स्वाति विजय, गरिमा चित्तौड़ा, नेहा चित्तौड़ा, भानू गर्ग, निर्मला जैन, शकुंतला गुप्ता, ममता विजय, सरिता गुप्ता, आशा विजय, नेहा गुप्ता, मंजू गर्ग, राधे खंडेलवाल एवं सुनीला अग्रवाल सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

समारोह ने स्थानीय समाज में उत्साह और भाईचारे की भावना को प्रबल करते हुए होली के पावन पर्व को यादगार बनाया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story