अन्ता विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रमोद जैन भाया की धन्यवाद यात्रा, ग्रामीणों ने जताया आभार
उप चुनाव में जीत के बाद विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया और स्थानीय मुद्दों की चर्चा की

राजेंद्र शर्मा, बारां। अन्ता विधानसभा उप चुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजयी होने के बाद विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद यात्रा शुरू की। इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया के साथ सोमवार को अन्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें समर्थन व आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
धन्यवाद यात्रा के दौरान विधायक प्रमोद जैन भाया भगवानपुरा, मोतीपुरा, हरसोली, बल्देवपुरा, मूण्डली, महुआ, किशनपुरा, बोरदा, शाहपुरा, पाकलखेड़ा, नवलपुरा एवं रायथल गांवों में पहुंचे। गांवों में आगमन पर ग्रामीणों ने विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रमोद जैन भाया को फलों से तोल कर खुशी एवं स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उप चुनाव में उन्हें ऐतिहासिक समर्थन देकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं के समाधान, सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर अभाव-आवेदन भी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा को सौंपे गए। विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
विधायक भाया ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
