पेयजल योजना में आपूर्ति की समस्या

अंता विधानसभा क्षेत्र के अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा पेयजल योजनान्तर्गत लाभान्वित होने वाले निवासियों को नियमित जलापूर्ति को लेकर विधायक प्रमोद जैन भाया ने जिला कलक्टर बारां को पत्र लिखा है।


ग्रामीणों की शिकायत और वर्तमान स्थिति

अंता ब्लाॅक अध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर ने बताया कि:

  • "विधायक प्रमोद जैन भाया को अन्ता विधानसभा क्षैत्र के कई निवासियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई कि अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा पेजयल योजना से लाभान्वित होने वाले अन्ता शहर सहित कई गांवों में निवासियों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है।"
  • अभी तीन दिनों से लगातार जलापूर्ति बन्द है, जिसके कारण उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक द्वारा त्वरित कार्यवाही

इस पर विधायक अन्ता प्रमोद जैन भाया द्वारा तत्काल ही जिला कलक्टर बारां को अन्ता-नागदा-बल्देवपुरा पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले अन्ता शहर सहित अन्य गांवों के निवासियों को तुरन्त नियमित रूप से जलापूर्ति करवाने के लिए पत्र लिखा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story