बारां। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर किये जा रहे कुठाराघात एवं सरकार की किसानों विरोधी नितियों के विरोध में संगठन सृजन के तहत ‘संगठन बढाओ, प्रजातंत्र बचाओ’ को लेकर आगामी 07 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे अंता के एक मैरिज गार्डन में नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक का उद्देश्य और रणनीति

ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुमन एवं नगर अध्यक्ष ललित गालव ने जानकारी देते हुए बताया कि "इस बैठक का उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी सांगठनिक गतिविधियों पर रणनीति तैयार करना है।" बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा एवं डीसीसी प्रभारी मिनाक्षी चन्द्रावत, सह प्रभारी संदीप पुरोहित उपस्थित रहेगें।

चर्चा और कार्ययोजना

उनके मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा साथ ही ब्लॉक और नगर स्तर पर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विशेष कार्ययोजना व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर संगठन के विस्तार पर मंथन किया जायेगा। बैठक में अन्ता नगर एवं अन्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जिला प्रमुख/प्रधान प्रत्याशी, जिला परिसद व पंचायत समिति सदस्य/प्रत्याशी, कॉपरेटिव संस्थाओं के समस्त पदाधिकारी व प्रत्याशी, अन्ता ब्लॉक के पीसीसी सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच व पार्षदगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर पार्टी की भावी दिशा और जन-आंदोलन की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story