अंता: आदर्श विद्या मंदिर में 23 मार्च से होगी नानी बाई रो मायरो कथा
शिव वैष्णव महाराज द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में बालिका शिक्षा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर दिया जाएगा जोर, 23 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा।

बारां के अंता में बालिका शिक्षा जागरूकता हेतु आयोजित नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में कथा वाचन करते प्रसिद्ध कथावाचक शिव वैष्णव जी महाराज।
बारां/अंता। कस्बे में अंबिका पेट्रोल पंप के सामने स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर बालिका विद्यालय में सोमवार से तीन दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन ‘नानी बाई रो मायरो’ का भव्य शुभारंभ होगा। समन्वय महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं भारतीय संस्कृति-संस्कारों का संवर्धन करना है।
कलश यात्रा और कथा का समय
प्रथम दिवस 23 मार्च, सोमवार को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गणेश मंदिर, कंचनपुरी से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। प्रसिद्ध कथावाचक शिव वैष्णव जी महाराज अपने मुखारविंद से भक्तिमय कथा का वाचन दोपहर एक से सायं चार बजे तक करेगे।
बालिका शिक्षा एवं संस्कार जागरण का उद्देश्य
इस आयोजन के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, "बालिका शिक्षा व संस्कार जागरण हेतु शिव वैष्णव जी महाराज करेंगे कथा।" समन्वय महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना एवं भारतीय संस्कृति-संस्कारों का संवर्धन करना है।
समापन कार्यक्रम
श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए यह तीन दिवसीय आयोजन भक्ति और सामाजिक चेतना का संगम होगा। इस धार्मिक कथा का विधिवत समापन 25 मार्च को होगा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
