महाकाल मंदिर में फिर दिनदहाड़े चोरी, नागदेवता की प्रतिमा ले उड़ा चोर; श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश
बारां के कोटा रोड स्थित महाकाल मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, अज्ञात चोर भगवान महाकाल पर लगे तांबे के नागदेवता की प्रतिमा ले उड़ा। सीसीटीवी में कैद घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश, पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग।

बारां। शहर के कोटा रोड स्थित आदर्श नगर–गणेश नगर क्षेत्र के प्राचीन और आस्था के केंद्र महाकाल मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गुरुवार 18 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर भगवान महाकाल पर स्थापित तांबे के नागदेवता की प्रतिमा चुरा ली। इस घटना से कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है।
मंदिर में हुई यह चोरी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से एक अज्ञात व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश कर चोरी करते देखा जा सकता है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंदिर सेवा में लगे पुजारी ने नियमित पूजा के दौरान भगवान महाकाल पर विराजमान नागदेवता को अनुपस्थित पाया। इसके बाद तत्काल मंदिर समिति को सूचना दी गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरालाल नागर ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मंदिर में तीन बार चोरी हो चुकी है, जिनमें दानपेटी से 20 हजार रुपये से अधिक की नकदी के साथ-साथ पीतल और तांबे के कीमती बर्तन चोरी किए गए थे। अब तक हुई चार चोरी की घटनाओं में करीब 50 हजार रुपये से अधिक के मंदिर के साजो-सामान की चोरी हो चुकी है। उन्होंने पूर्व में दर्ज कराई गई शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।
घटना के बाद समिति के सदस्य जगदीशचंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, कपिल सोनी, गज्जू बना, प्रदीप नंदवाना और पंकज अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी सब्जी मंडी स्थित कोतवाली पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। समिति की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और फोटो भी सौंपे गए हैं तथा जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और नाराजगी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों के भीतर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो वे जिला पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने न केवल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी असंतोष बढ़ा दिया है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
- बारां महाकाल मंदिर चोरीमहाकाल मंदिर नागदेवता चोरी बारांकोटा रोड महाकाल मंदिर दिनदहाड़े चोरीबारां मंदिर में तांबे की मूर्ति चोरीमहाकाल मंदिर CCTV फुटेज चोरीबारां धार्मिक स्थल चोरी की घटनाआदर्श नगर गणेश नगर महाकाल मंदिर चोरीबारां मंदिर चोरी पर श्रद्धालुओं का आक्रोशMahakal temple theft in BaranNagraj idol theft Mahakal temple Barandaylight temple theft Kota Road BaranMahakal temple CCTV theft incidentreligious idol theft in Baran Rajasthan

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
