बारां। अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा बारां के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर अंकुर गालव को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। कोयला निवासी अंकुर गालव, स्वर्गीय चंद्रप्रकाश गालव के सुपुत्र हैं और वर्तमान में बारां में निवास कर रहे हैं। उन्हें महासभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र गालव और राजेश कुमार गालव ने अंकुर गालव को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इसके साथ ही उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की गई।

निर्वाचन की घोषणा के बाद कार्यक्रम में उपस्थित समाज के गणमान्य बंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर गालव का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समाज बंधुओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की और अंकुर गालव से अपेक्षा जताई कि वे समाज में आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। निर्विरोध निर्वाचन के साथ अंकुर गालव को अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राह्मण महासभा बारां के क्षेत्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story