अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने केलवाड़ा में घोषित की नई शाहबाद तहसील कार्यकारिणी
सीताबाड़ी के शिव मंदिर में आयोजित बैठक में संगठन के 51 वर्ष पूरे होने पर स्वदेशी अपनाने और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

सीताबाड़ी केलवाड़ा स्थित शिव मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर मंचासीन मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रामेश्वर राठौर, जिला संरक्षक सुरेश शर्मा व अन्य पदाधिकारी।
बारां/केलवाड़ा, 4 अप्रेल। सीताबाड़ी केलवाड़ा स्थित शिव मंदिर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में चित्तौड़ प्रांत के बारां जिलाध्यक्ष रामेश्वर राठौर, जिला सचिव, जिला संरक्षक एडवोकेट सुरेश शर्मा, बारां के पूर्व प्रधान हेमराज चैबदार और जिला कोषाध्यक्ष मूलचंद सोनी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
संगठन का विस्तार और कार्यप्रणाली
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला सचिव हेमराज चैबदार ने संगठन की रीति-नीति पर गहरा प्रकाश डाला और कहा, "संगठन 1974 से चल रहा है हमें इस संगठन को गांव-गांव तक पहुंचना है।" मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष रामेश्वर राठौर ने संगठन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "यह ग्राहकों के हितों की रक्षा करने वाला संगठन है। इस संगठन को बने हुए 51 वर्ष हो चुके हैं।" उन्होंने स्वदेशी को अपनाकर राष्ट्र को सशक्त बनाने पर जोर दिया और कहा, "हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर देश को मजबूत करना है। कोई भी सामान हम खरीदते हैं तो हमें बिल लेना चाहिए और बिल लेने से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है, असंगठित ग्राहक को यह संगठन संगठित करेगा।"
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह संगठन विगत 51 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है।
शाहबाद तहसील कार्यकारिणी का गठन
बैठक का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरब राठौर केलवाड़ा द्वारा किया गया। इसी क्रम में तहसील अध्यक्ष महावीर प्रसाद मोहदरा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी के माध्यम से क्षेत्र में संगठन को नई गति प्रदान की जाएगी। घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर केलवाड़ा, सचिव अरमान मेहता, सहसचिव इंद्रलाल सहरिया, संगठन मंत्री अध्यापक महावीर राठौर केलवाड़ा, मिडिया प्रभारी दुर्गा राठौर केलवाड़ा, कार्यालय प्रमुख बाबूलाल गोड़ केलवाड़ा, महिला आयाम प्रमुख नटी बाई सुमन केलवाड़ा, प्रचार आयाम प्रमुख राहुल सेन केलवाड़ा, विधि आयाम प्रमुख हेमराज नामदेव एडवोकेट केलवाड़ा, पर्यावरण आयाम प्रमुख रामकिशन मीणा केलवाड़ा को नियुक्त किया गया है।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंगलाल राठौर, रामचरण सुमन, मनोज भार्गव, केशव राठौर, कन्हैयालाल, अजीत सोनी, हरि सिंह, ओमप्रकाश राठौर अध्यापक केलवाडा, मुरारी लाल परिहार, रविंद्र कुशवाह, अशोक तिवारी, नरेश मेहता, भवानी शंकर पांचाल, राजेंद्र कुमार सुमन, जितेंद्र कुमार राठौर शाहाबाद, रघुवीर राठौर देवरी, कल्याण सिंह मेहता, शिशुपाल मेहता कस्बाथाना, किशन योगी, बैजनाथ खेरवा चंदनहेड़ा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पांचाल मुंडियर, सचिन मेहता कलोनि, राजेंद्र कुमार सुमन समरानिया, नरेश मेहता डिकवानी, विजय सिंह खटका, शिशुपाल मेहता कस्बाथाना, हरभजन सिंह गणेशपुरा को बनाया गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
