बारां के थैकड़ा स्थित एक निजी रिसोर्ट में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी का स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी के बारां के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग का दुपट्टा एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम मंगल राष्ट्रीय उप महामंत्री रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र गोयल भरतपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, संदीप अग्रवाल चांदीवाला, मनोज जैन, गोविंद राम मोदी और नवल गर्ग शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक युवा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल समाज की सभी इकाई अध्यक्षों का भी स्वागत और सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान अतिथियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राजस्थान पूर्वी के बारां के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग को दायित्व सौंपते हुए समाजहित में समाज की रीति-नीति के अनुसार कार्य करने तथा समाज और संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सलाहकार समिति सदस्य नवल किशोर गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. नितिन लश्करी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, कोटा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, बूंदी जिला अध्यक्ष पवन गोयनका, बारां जिलाध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग तथा झालावाड़ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल का राष्ट्रीय टीम द्वारा सम्मान किया गया। वहीं जिला चेयरमैन सुरेश गर्ग, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शालू अग्रवाल एवं अजय गोयल को युवा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच पर अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बारां के पियूष गर्ग, राहुल गोयल तथा कोटा संभाग से सत्यनारायण अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चुने वाले, नवीन मित्तल, उपेंद्र राय जैन, अरविंद गोयल, संजय अग्रवाल, सीए मोहित अग्रवाल, लोकेश गर्ग, अनिल छामुनिया, हिमांशु अग्रवाल, धर्मेंद्र मित्तल और महिला प्रदेश प्रभारी राजदुलारी सहित अनेक अग्र बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में मंजू मित्तल, प्रतिभा गुप्ता, शशि प्रभा, सुनीता जोली गोयल, अंजू अग्रवाल, शैली गुप्ता, ममता गोयल, सोनिया मित्तल, बीना गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, रुचिका अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता, मंजू मोदी, उषा जैन, रीना जैन, रेनू मित्तल, मोनिका जैन, पूनम जैन, नीतू गोयल, ज्योति गर्ग, सरिता गोयल, कीर्ति जैन, रानी गर्ग, उषा गुप्ता, गुडिया अग्रवाल, राधा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, कृष्ण गर्ग, मधु गोयल, कुसुम गुप्ता, प्रतिमा गोयल, प्रीति अग्रवाल, विमल गोयल, शिखा गुप्ता, ममता अग्रवाल और मीना मित्तल की भी उपस्थिति रही। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story