सावन में महादेव का महाभिषेक, अग्रवाल महिला सम्मेलन की नई कार्यकारिणी घोषित
बारां में सावन के दौरान महादेव का महाभिषेक हुआ। अग्रवाल महिला सम्मेलन ने नई कार्यकारिणी और जिले की इकाई अध्यक्षों की घोषणा की।

तस्वीर में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला सम्मेलन बारां की महिलाएं और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य खाकी बाबा की बगीची मंदिर परिसर में नजर आ रही हैं।
सावन के पावन महीने में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला सम्मेलन बारां की ओर से शहर के प्रताप चौक के समीप खाकी बाबा की बगीची में भगवान महादेव का भव्य महाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का अभिषेक किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित महिला जिलाध्यक्ष मंजू आनंद गर्ग एवं महामंत्री पिंकी गोयंका ने संगठन को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। उपाध्यक्ष पद पर नेहा गुप्ता, स्वाति झालावाड़ी, रेनू गोयल, आशा लस्करी, रानी सिंगल छबड़ा, पूर्णिमा गोयल भंवरगढ़ और जुली गोयल समरानियां को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला संरक्षक के रूप में उषा निरंजन गोयल, निरंजना गोयल एवं सुशीला बंसल को जिम्मेदारी दी गई, जबकि मंत्री पद पर राधा मित्तल को बनाया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में मंजू बंसल एवं नीतु गर्ग को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व नीतू गुप्ता को सौंपा गया।
सलाहकार मंत्री के रूप में हेमलता गर्ग, राजेश मंगल, शिला सिंगल, गायत्री जैन, निशा गोयल, आशा गर्ग छबड़ा और रमा गोयल अंता को मनोनीत किया गया। संगठन मंत्री के पद पर मंजू गर्ग जरदावाले, सुनीता गोयल, ममता गोयल, उर्मिला गर्ग, नीतु सिंगल, लता जैन केलवाड़ा, रीना गर्ग नाहरगढ़, ज्योति मत्तल अटरू और रेखा अग्रवाल को नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में श्वेता अग्रवाल, बबिता गर्ग, नीलम गोयल एवं अनीता जैन को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गर्ग तथा प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य आशा गर्ग भी उपस्थित रहीं।
साथ ही जिले की सभी इकाई अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। छबड़ा अध्यक्ष कविता गर्ग और महामंत्री सुषमा गर्ग, अंता अध्यक्ष रश्मि गोयल और महामंत्री हर्षा मंगल, नाहरगढ़ अध्यक्ष प्रीती जैन, कवाई अध्यक्ष नंदिनी मित्तल, केलवाड़ा अध्यक्ष राधिका मित्तल, समरानिया अध्यक्ष लीला गर्ग, भंवरगढ़ अध्यक्ष शोभा गर्ग और अटरू अध्यक्ष प्रमिला गोयंका को नियुक्त किया गया।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू आनंद गर्ग ने सभी को शुभकामनाएं दीं और धन्यवाद दिया। महाभिषेक के साथ नई कार्यकारिणी एवं इकाई अध्यक्षों की घोषणा से संगठन की आगामी गतिविधियों के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
