बारां। अजीत सिंह माथनी को भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर राजपूत छात्रावास दशहरा मैदान, बारां में सैकड़ों राजपूतों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। राजपूत महासभा के महासचिव सत्येंद्र सिंह केदाहेडी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हाल ही में घोषित नवगठित भाजपा कार्यकारिणी में माथनी को भाजपा कार्य समिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर यह आयोजन हुआ। यह सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य एवं कर्नल जयसिंह रैनगढ़ की अध्यक्षता में गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

समाज का बढ़ा मान और भाजपा नेतृत्व का आभार

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि "राजपूत महासभा बारां के सभी स्वजाति बन्धुओं का माथनी बना का प्रदेश में सदस्य नियुक्ति पर समाज का मान-सम्मान बढ़ा है।" उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सांसद दुष्यंत सिंह का विशेष स्नेह बारां जिले को रहा है, जिसके फलस्वरूप कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित स्थान मिल रहा है।

जिम्मेदारी पर खरा उतरने का संकल्प

इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य अजीत सिंह माथनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "समाज के सभी संगठनों को साथ लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, महारानी वसुंधरा राजे व दुष्यंत सिंह ने जो विश्वास मुझ पर किया है, उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा एवं पार्टी हित में जहां मेरी आवश्यकता होगी, मैं वहां आगे रहूंगा।"

विशिष्ट अतिथियों द्वारा शस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने माथनी का अभिनंदन किया। जगदीश सिंह देंगनी, रविंद्र सिंह हाडा अर्डांद, हरगोविंद सिंह शंकरपुरा, महेंद्र सिंह कोयला, विजेंद्र सिंह रटावद, आशापुरा फाउंडेशन के अध्यक्ष रामसिंह मूंडली, खेमराज सिंह, रविंद्र सिंह मिसाई, सत्येंद्र सिंह, करणीसेना के कुंदन सिंह बोहत, अनुराग सिंह, दक्षराज सिंह हाडा, देवेंद्र सिंह राजावत, हिमांशु खुरी, तंवर सारथल, घनश्याम सिंह नारेडा जागीर, नरेंद्र सिंह तौमर, बंटी बना खरखडा, धनराज सिंह शंकरपुरा, कल्जी बना देंगनी आदि ने संयुक्त रूप से माथनी को तलवार एवं आशापुरा माता की प्रतीक चिन्ह भेंट कर व साफा बंधन कर सम्मानित किया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन अनुराग सिंह मूंडली द्वारा किया गया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story