अग्रवाल महिला जागृति संगठन बारां का चुनाव संपन्न, उर्मिला बंसल बनीं अध्यक्ष, हेमलता गर्ग महामंत्री
बारां में अग्रवाल महिला जागृति संगठन का वार्षिक चुनाव सर्वसहमति से संपन्न हुआ। उर्मिला बंसल अध्यक्ष और हेमलता गर्ग महामंत्री चुनी गईं। बैठक में सभी पदाधिकारियों का चयन, स्वागत समारोह, राउंड गेम और नई सदस्यों का स्वागत शामिल रहा। गणगौर महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बारां। अग्रवाल महिला जागृति संगठन बारां का वार्षिक चुनाव सर्वसहमति से संपन्न हुआ। संगठन की संस्थापिका मंजू गर्ग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ गणगौर पर्व पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु हरिकृपा ढाबा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रभारी मैना बंसल, उर्मिला बंसल, उषा गोयल, निरंजन गोयल, अनीता जैन, सुमन ड्रोलिया और ललिता बंसल ने किया, जिन्होंने सभी अग्र सखियों का रोली तिलक लगाकर स्वागत किया और सरप्राइज स्लिप देकर सम्मानित किया।
बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण निवर्तमान कोषाध्यक्ष अनीता जैन और उषा निरंजन गोयल ने प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष मैना बंसल ने सदस्यों को वर्षभर कार्यक्रमों में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसहमति से किया गया। उर्मिला बंसल को अध्यक्ष पद पर और हेमलता गर्ग को महामंत्री पद पर चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में शीला सिंहल और दमयंती बंसल को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष पद पर रेखा अग्रवाल, उषा गोयल, मीना मंगल और चंचल मिततल को, सहमंत्री पद पर नीतू गर्ग, राधा मिततल और मंजू बंसल को नियुक्त किया गया।
सांस्कृतिक मंत्री पद पर अनीता जैन, सुमन ड्रोलिया, सीमा अग्रवाल, नीतू गर्ग, रैना अग्रवाल को, क्रीड़ा मंत्री पद पर ममता गोयनका, सविता गोयल, पिंकी गोयनका, नेहा गुप्ता, अंजना अग्रवाल को, प्रचार मंत्री पद पर गीता गोयनका, निशा गोयनका, स्वाति झालावाड़ी, इंदू गोयनका को और मिडिया प्रभारी के रूप में नीतू गुप्ता, मंजू गोयल और राखी गोयल को चुना गया। संरक्षक मंडल में मैना बंसल, श्यामा अग्रवाल, शकुंतला गुप्ता, शीला गोयल, सरिता गुप्ता और मंजू आनंद गर्ग को शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
बैठक को रोचक बनाने हेतु एक राउंड गेम आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान स्वाति झालावाड़ी और द्वितीय स्थान सीमा अग्रवाल ने प्राप्त किया। सरप्राइज गेम सविता गोयल के नाम रहा। साथ ही श्यामा अग्रवाल द्वारा बनाए गए टाइटल्स की सराहना की गई। संस्थापिका मंजू गर्ग ने नई सदस्यों लक्ष्मी जैन, अनीता अग्रवाल और चंदा सिंहल का स्वागत किया। सभी ने मिलकर गणगौर महोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उषा गोयल, मधु गोयनका, सरिता अग्रवाल, साधना बंसल, प्रिया ड्रोलिया, दीप्ति अग्रवाल, मंजू मिततल, मनीषा जिंदल, उषा संजय गोयल, अनीता मंगल, ज्योति गोयल, मिनाक्षी गर्ग, प्रियंका गर्ग, अल्का जिंदल, सुनीति गोयल, हेमलता, प्रियंका गुप्ता सहित सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
