भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने बड़पूजनी और शनि अमावस्या के अवसर पर सत्संग भवन मंदिर प्रांगण में पक्षियों के लिए परिन्डे एवं जल पात्र बांधे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष मंजू आनंद गर्ग के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

पवित्र पुरुषोत्तम मास के शुभारंभ पर संगठन की नीलम गोयल द्वारा भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया और सभी सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पाठ में भाग लिया।

कोषाध्यक्ष राधा मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी के समय पशु-पक्षियों की सेवा करना मानव धर्म है। उन्होंने आमजन से अपने घरों, खिड़कियों और छतों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने तथा जल की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि धूप से तड़पते पक्षियों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर महिला सम्मेलन की नीतू गुप्ता, आशा लश्करी, सुनीता गोयल, अनीता गोयल, ममता गोयल, नीतू सिंघल, बबली अग्रवाल, हेमलता गर्ग, बबीता गर्ग, नेहा गुप्ता और निशा गोयनका सहित अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सामाजिक सरोकार, धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story