अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान की बारां जिला कार्यकारिणी घोषित, जिम्मेदारियां तय
बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों की घोषणा हुई।

बारां में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान उपस्थित जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग एवं संगठन के अन्य नवमनोनीत पदाधिकारी।
बारां। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) ने बारां जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी गठित की है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग की सहमति से बारां जिलाध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में वैद्य राधेश्याम गर्ग, जगदीश सिंघल, देवकीनंदन बंसल, आनंद गर्ग, राधेश्याम गर्ग, नवीन अग्रवाल और विनोद गर्ग सर्राफ (छबड़ा) को संरक्षक बनाया गया है। सलाहकार मंडल में बाबूलाल गोयल, हेमराज गोयल (जर्दा वाले), महेंद्र गोयल (बीएस), महेंद्र गोयल (बर्तन वाले), सुरेंद्र गुप्ता (कांट्रेक्टर), कमलेश बंसल और दिनेश बंसल को शामिल किया गया है।
जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष अशोक गर्ग (सर्राफ), महामंत्री राजेंद्र मित्तल, मंत्री संजय गोयल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र गोयनका और कार्यालय मंत्री शैलेन्द्र गोयल होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक बंसल, रामेश्वर मित्तल (समरानियां), बृजेश गोयल (कलोनी वाले), देवेन्द्र सिंघल (पूर्व सरपंच नाहरगढ़), पदम मित्तल (वन्दना स्कूल) को जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार गर्ग (अन्ता), ओमप्रकाश गोयल (सारथल वाले), किशन गर्ग (नाहरगढ़), गजेंद्र गोयल (छीपाबड़ौद), भूपेश मंगल (कवाई), हरि प्रकाश (टिन्नू) छबड़ा, शरद मित्तल (कवाई), हंसराज सिंहल (मोठपुर) और अशोक डालमिया को नियुक्त किया गया है।
संगठन मंत्री के रूप में सुनील अग्रवाल, विरेन्द्र गोयल (अध्यापक), जितेन्द्र गुप्ता (सी. ए), विशाल अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकुर मंगल (कवाई) और पंकज गोयल (भंवरगढ़) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता के रूप में सी.पी. गोयल (नाहरगढ़-बारां) और धर्मेंद्र कुमार गर्ग (भंवरगढ़) को बनाया गया है।
विधि सलाहकार के रूप में वीरेंद्र अग्रवाल (एडवोकेट, देवरी) और वीरेंद्र अग्रवाल (एडवोकेट, बारां) को तैनात किया गया है। सलाहकार मंत्री पद पर पुरुषोत्तम बंसल (सीसवाली), जगदीश गर्ग (छबड़ा), पारस जिन्दल (नाहरगढ़), सुधीर मित्तल (अटरू) और भुवनेश मंगल (अन्ता) को नियुक्त किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में दीनदयाल गोयल (छीपाबड़ौद), चंद्रशेखर सिंहल (राजपुर वाले), संजय अग्रवाल (सांगोद वाले), कमलेश गोयल रुई वाले, सत्यनारायण गर्ग, राकेश गर्ग, संजय (भंवरगढ़), विनोद गर्ग (रूपश्री), भारत जैन, बृजेश गर्ग (रानू), सतीश अग्रवाल, आशीष गर्ग (रस्सी वाले) और नरेंद्र बोरीना को शामिल किया गया है।
सांस्कृतिक मंत्री पद पर पंकज गोयल (अन्ता), पीयुष मंगल (गुप्ता), अनिल गोयल (समरानियां), राजेश कुमार गर्ग (सारथल), सुरेन्द्र गोयल (कस्बाथाना) और पीयुष बंसल को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्राफ अशोक गर्ग ने बताया कि मनोनीत पदाधिकारी अपने अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के बल पर बारां जिले में समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां तय कर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
