अग्रवाल जागृति संगठन, बारां की मानसून स्पेशल फ्लावर थीम पूल पार्टी में खेल, संगीत और सम्मान का दिखा उत्साह
बारां में अग्रवाल जागृति संगठन की मानसून स्पेशल फ्लावर थीम पूल पार्टी में खेल, संगीत, प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह ने सदस्याओं का उत्साह बढ़ाया।

तस्वीर में अग्रवाल जागृति संगठन, बारां की सदस्याएं मानसून स्पेशल फ्लावर थीम पूल पार्टी के अवसर पर एक हॉल में समूह में बैठी नजर आ रही हैं।
अग्रवाल जागृति संगठन, बारां द्वारा अध्यक्षा उर्मिला बंसल एवं महामंत्री हेमलता गर्ग के सान्निध्य में मानसून स्पेशल फ्लावर थीम पूल पार्टी का उत्साहपूर्ण एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मानसून के मौसम का आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्याओं ने “राधे-राधे” के मंगल उद्घोष के साथ की। फ्लावर थीम पर सजी-धजी सदस्याओं की आकर्षक वेशभूषा ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। मनोरंजक खेल, संगीत, नृत्य और पूल में मस्ती के बीच सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। फ्लावर थीम प्रतियोगिता में नीतू गुप्ता एवं मंजू आनंद गर्ग ने शानदार प्रस्तुति देकर बाजी मारी।
संगीत की धुन पर आयोजित “सर पर टोपी लाल-लाल और हाथों में गिलास” प्रतियोगिता में मीना मंगल ने प्रथम तथा उषा निरंजन गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरप्राइज प्रतियोगिता की विजेता मंजू गोयल एवं श्यामा गोयल रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में नीलेंद्रा गर्ग, रजनी गर्ग, पुष्पलता गोयल, सुजाता गोयल, सुरेखा गोयल, शशि गोयल, मनीषा गोयल एवं शशि गर्ग की आयोजन समिति का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, मनोरंजक खेलों और आकर्षक प्रतियोगिताओं के माध्यम से पूल पार्टी को यादगार बना दिया। सभी खेलों का सफल संचालन किया गया तथा विजेताओं को पारितोषिक भी आयोजन समिति द्वारा वितरित किए गए।
अध्यक्षा उर्मिला बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की सदस्याओं के बीच आत्मीयता, सहयोग और एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। महामंत्री हेमलता गर्ग ने आयोजन समिति एवं सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह और सहयोग की सराहना की। आयोजन ने संगठन की सदस्याओं के बीच आपसी सहभागिता और सौहार्द को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
