उपखंड शाहाबाद क्षेत्र के देवरी स्थित विद्या भारती संचालित आदर्श विद्या मंदिर में 20 मई बुधवार को शिशु वाटिका के विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे गोयल साहब के बाड़े में होगा। आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन और स्थानीय समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विद्या भारती के जिला मंत्री अशोक योगी ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से नन्हे बालकों के जीवन में शिक्षा के प्रथम चरण का शुभारंभ किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह संस्कार बच्चों के जीवन में ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों के बीज रोपित करने का पावन अवसर होता है।

स्थानीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार मेहता ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार के तहत नव प्रवेशित शिशु विद्यार्थियों का पाटी पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को संस्कारमय और भव्य स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

समिति के प्रचार प्रमुख नीलू कुमार मेहता ने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नन्हे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की इस महत्वपूर्ण शुरुआत के साक्षी बनने और आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। शिक्षा और भारतीय संस्कारों के समन्वय से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में नई पीढ़ी के वैचारिक और सांस्कृतिक निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story