आदर्श विद्या मंदिर देवरी में 26 जून को शिशु वाटिका शुभारंभ एवं भामाशाह सम्मान समारोह, साध्वी डॉ. हेमानंद सरस्वती के सानिध्य में होगा आयोजन
आदर्श विद्या मंदिर देवरी में 26 जून को शिशु वाटिका शुभारंभ और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन होगा। साध्वी डॉ. हेमानंद सरस्वती के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों ने गति पकड़ ली है।

देवरी के आदर्श विद्या मंदिर परिसर में शनिवार को आगामी शिशु वाटिका शुभारंभ एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर प्रबंध समिति और पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर देवरी में आगामी 26 जून, शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शिशु वाटिका शुभारंभ एवं भामाशाह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन विद्यालय में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों पर आधारित शिशु शिक्षा के नवीन आयामों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, साथ ही विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में परम पूज्य साध्वी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. हेमानंद जी सरस्वती का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित मीणा, विधायक किशनगंज-शाहाबाद उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विमल कुमार जैन, सह मंत्री विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत, शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हेमंत गोयल मौजूद रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजुलता सिकरवार, राष्ट्रीय महामंत्री, सनातन रक्षक सेना द्वारा की जाएगी। इस आयोजन को लेकर शनिवार को विद्यालय परिसर में एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया गया।
बैठक में विद्या भारती बारां जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर, स्थानीय समिति अध्यक्ष राजकुमार मेहता एवं जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया और कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि शिशु वाटिका विद्या भारती की राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आयाम है, जो बालकों के सर्वांगीण एवं संस्कारयुक्त विकास की मजबूत नींव रखेगा।
विद्यालय समिति के संरक्षक हरिशंकर शर्मा, सचिव अनिल कुमार सहित समिति सदस्यों एवं आचार्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
