बारां/अटरू। आदर्श विद्या मन्दिर अटरू में प्रबंध समिति की चिंतन बिंदु क्रियान्विति बैठक रविवार को सायं 6 बजे आयोजित की गई। बैठक का मुख्य मार्गदर्शन विद्या भारती बारां के जिलाध्यक्ष प्रमोद राठौर ने किया। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बारां विभाग के विभाग सह कार्यवाह प्रवीण भार्गव, जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वरूप नामा सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारम्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। इसके पश्चात विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां के जिला सचिव राजेंद्र शर्मा ने बैठक के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया तथा विद्या भारती के आदर्शों और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का लक्ष्य केवल विद्यालय संचालन नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण करना है।

जिलाध्यक्ष प्रमोद राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिंतन बैठकें संगठन के कार्यों को दिशा और गति प्रदान करती हैं। उन्होंने समिति सदस्यों से विद्यालय की गतिविधियों का निरंतर मूल्यांकन करने, समाज में विद्यालय के कार्यों का प्रचार-प्रसार करने और सामूहिक प्रयासों से विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान विद्यालय सचिव घांसी लाल मेघवाल द्वारा गोकुल विजय के नाम का प्रस्ताव समिति सदस्य के रूप में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, आचार्य गुणवत्ता, छात्र संख्या, भौतिक संसाधनों की व्यवस्था, समिति की सहभागिता तथा विद्यालय की आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में समिति के संरक्षक मोहन लाल टेलर, उपाध्यक्ष बृजमोहन सोनी, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा तथा सदस्य छीतर लाल मेघवाल, नन्दकिशोर नागर, बद्री लाल नागर, गोकुल विजय, तेजकरण गौत्तम एवं रामराज वैष्णव उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के विकास एवं प्रगति के लिए सामूहिक संकल्प लिया। बैठक का समापन समिति सचिव घांसी लाल मेघवाल द्वारा आभार व्यक्त करने और कल्याण मंत्र के उच्चारण से किया गया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story