अटरू के आदर्श विद्या मंदिर में योग सप्ताह का समापन, भैया-बहनों ने किया योगाभ्यास
विद्या भारती बारां के जिला योग शिक्षा प्रमुख सत्यनारायण पांचाल ने विद्यार्थियों को अष्टांग योग और मानसिक स्थिरता का महत्व समझाते हुए योगाभ्यास करवाया।

बारां के अटरू स्थित आदर्श विद्या मंदिर में योग सप्ताह के समापन अवसर पर योगासन का अभ्यास करते भैया-बहन और उपस्थित विद्यालय परिवार।
बारां/अटरू। विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर अटरू में आयोजित योग सप्ताह का समापन आदि योगी भगवान शिव, योगाचार्य महर्षि पतंजलि एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धापूर्वक किया गया।
मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम का उद्देश्य
प्रचार एवं योग शिक्षा प्रमुख कोमल पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल विद्या भारती बारां के जिला योग शिक्षा प्रमुख रहे।
उन्होंने योग सप्ताह के समापन अवसर पर उपस्थित भैया-बहनों एवं विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि—
"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, संयमित एवं संस्कारयुक्त बनाने की भारतीय जीवन पद्धति है। अष्टांग योग के यम-नियम व्यक्ति को आत्मानुशासन, सदाचार और मानसिक स्थिरता की ओर ले जाते हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही वह साधन है, जो तन, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखता है।"
प्रधानाचार्य पांचाल ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल रोगों से मुक्ति मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
योगाभ्यास एवं क्रियाओं का प्रदर्शन
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार को विभिन्न योगासनों एवं क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी:
- प्राणायाम: भ्रामरी, अनुलोम-विलोम।
- योगासन: सिंहासन, वज्रासन, शीर्षासन, ध्रुवासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन।
विद्यार्थियों का प्रदर्शन एवं सहयोग
कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः अनुशासित, ऊर्जावान एवं संस्कारमय रहा। योग सप्ताह के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया। कठिन आसनों का प्रदर्शन करने वाले और सहयोग करने वाले सदस्य निम्न रहे:
- कठिन आसनों का प्रदर्शन: भैया जयवर्धन पांचाल, ऐश्वर्य नागर, बहिन इंदु नागर सहित सभी भैया-बहिन।
- सहयोगी सदस्य: जितेंद्र सिंह, अंतिमा शर्मा, नेहा नागर, लक्ष्मी नागर, कुमकुम जांगिड़, सीमा मेघवाल, दिव्या सुमन, विवती सरकार।
यह जानकारी प्रचार विभाग द्वारा दी गई।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
